आज से प्रारंभ होगा आप का सदस्यता अभियान

0
शिवपुरी- आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रूद्रप्रताप सिंह सेंगर एवं सचिव अशोक कुमार सक्सैना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शिवपुरी शहर में आम आदमी पार्टी(आप) की सदस्यता ग्रहण करने वाले इच्छुक व्यक्तियों की सुविधा की दृष्टि से शहर के मु य स्थानों पर कै प लगाये जा रहे है
जिसकी शुरूआत आज 25 जनवरी से होगी जहां स्थानीय माधवचौक चौराहे पर सदस्यता अभियान चलेगा। वहीं 27 जनवरी को कोर्ट रोड़ जिला उद्योग विभाग के समीप, 28 जनवरी को फिजीकल चौक विवाह घर के सामने, 29 जनवरी को पुरानी शिवपुरी बड़ा बाजार जैन मंदिर के पास, 30 जनवरी को कमलागंज एवं 31 जनवरी को झांसी तिराहा पर सदस्यता अभियान चलेगा। आप ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक आम आदमी देश की व्यवस्था परिवर्तन में अपना योगदान देकर अपना हक प्राप्त कर सकता है पार्टी प्रमुख एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल द्वारा लिखित स्वराज पत्रिका एवं टोपियां भी उपलब्ध रहेंगी इच्छुक व्यक्ति प्राप्त कर सकेंगें।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!