शिवपुरी-जिले में शीतलहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर आर.के.जैन द्वारा 8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के स्कूलों में 22 एवं 23 जनवरी 2014 का अवकाश घोषित किया गया है।
लेकिन इस अवधि में शिक्षक व अन्य स्टाफ को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रात: की पाली में लगने वाली प्राथमिक एवं माध्यमिक संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का समय पूर्वानुसार 25 जनवरी 2014 तक प्रात: 10
बजे से ही रहेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।