![]() |
टांग दिया सन 2011 का बैनर
कार्यक्रम स्थल भी गलत दर्ज है
|
शिवपुरी। विकलांग समाज में अपने आप ही न भावना से ग्रसित न हो, समाज में विकलांगों को अन्य नागरिकों के समकक्ष समझते हुए शासन द्वारा 4 दिसम्बर तक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। लेकिन प्रशासनिक अमले द्वारा शासन की योजना को तो पलीता लगाया ही। जिनकी बजह से विकलांगों को दरबदर भटकना पड़ा जिससे यह तथ्य स्पष्ट रूप से उभर कर आता है कि प्रशासनिक अधिकारी विकलांगों तथा शासन की योजना के प्रति कितने गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिसम्बर को विकलांग दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजन, फिजीकल कॉलेज में आयोजित की गई, खेल अधिकारियों द्वारा विकलांग खेल प्रतियोगिता के लिए जो बेनर लगाया गया उस पर स्पष्ट तात्याटोपे ग्राउण्ड तथा वर्ष 2011 लिखा हुआ नजर आ रहा है। इससे विकलांगों में ऊहाफोह की स्थिति बनी रही अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा विकलांगों को भुगताना पड़ा जबकि शासन द्वारा विकलांग दिवस पर विकलांगों के लिए हजारों रूपए स्वीकृत किए जाते हैं। लेकिन अधिकारियों द्वारा अमानत में ख्यानत कर विकलांगों को इधर से उधर भटकने के लिए विवश कर दिया है।