हर रोज किया बलात्कार, जब भागी तो पकड़कर ट्रक के नीचे फैंक दिया

shailendra gupta
0
शिवपुरी/कोलारस। बीते 3 मार्च को कोलारस क्षेत्र के ग्राम गुगवारा से ग्राम में ही मजदूरी करने एक युवक ने युवती का अपहरण किया और उसे लेकर सतना पहुंच गया। जहां लगातार युवती के साथ बलात्कार करने के बाद जब युवती ने युवक के कब्जे से भागने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उसे ट्रक के सामने फेंक दिया। जिससे युवती की मौत हो गई।


इस घटना के बाद सतना पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में लिया। वहीं इस मामले में कोलारस के ग्राम गुगवारा से ही युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना कोलारस में की थी जहां आरोपी युवक की तलाश जारी थी। सतना पुलिस और कोलारस पुलिस के बीच इस मामले की जब पड़ताल हुई तो आरोपी युवक घटना के तीन माह बाद पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से 3 दिन के रिमाण्ड लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम गुगवारा निवासी बुद्धा आदिवासी की 17 वर्षीय पुत्री रीना(परिवर्तित नाम) पास के ही स्कूल में पढऩे जाती थी। वहीं इस ग्राम में ही सतना निवासी लालाराम पुत्र देवीलाल आदिवासी उम्र 25 वर्ष भी सतना से ग्राम गुगवारा में आकर मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। लालाराम की नजर बुद्धा की बेटी रीना पर पहले से ही थी कि तभी 3 मार्च को जब रीना स्कूल जा रही थी उसी समय लालाराम ने जबर्दस्ती रीना का अपहरण कर लिया। रीना के गायब होने की सूचना पुलिस थाना कोलारस के युवती के परिजनों ने की। पुलिस जांच में जुटी हुई थी कि सूचना मिली सतना में एक युवक को युवती के अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। 

इस सूचना पर कोलारस थाना प्रभारी श्याम बाबू शर्मा, एएसआई बी.के.शर्मा, आ.सत्यनारायण, बृजेश देवरिया सतना पहुंचे और पुलिस से मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी को अपनी हिरासत में लिया। जिस पर आरोपी युवक ने पूरे मामले से पर्दा उठाया और कहा कि उसी ने रीना का पहले अपहरण किया और घटना के तीन दिन बाद जब वह घर जाने की जिद कर रही थी कि तभी उसे ट्रक के सामने फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोलारस पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोलारस ले आई जहां से न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!