युवा मोर्चा मेरी ए टीम: यशोधरा

0

शिवपुरी- भाजयुमो की जिला बैठक 17 मई को 3 बजे भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें मार्गदर्शन हेतु संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, यशोधरा राजे सिंधिया, प्रदेश मंत्री भाजपा ओमप्रकाश खटीक, संगठनमंत्री श्याम जी महाजन, भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर, प्रहलाद भारती, रमेश खटीक, जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी सुशील रघुवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गगन खटीक आदि उपस्थित रहे। भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि युवा मोर्चा मेरी ए टीम हैं। इससे हमें काफी अपेक्षा हैं।
युवा मोर्चा की टीम पार्टी को मजबूत करने में विशेष योग दान रहता है। आज युवाओं का समय हैं। युवा मोर्चा से आशा है कि वह पार्टी के वरिष्ठों का मार्गदर्शन व अनुभव लेते हुए आगामी 2014 तक अपनी ऊर्जा का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

बैठक में मार्गदर्शन देते हुए संभगीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा अपने-अपने मंडल में मंडल प्रभारियों द्वारा प्रयास कर प्रत्येक मदान केन्द्र तक पहुंचकर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें। भाजपा की राष्ट्रव्यापी विचारधारा को अवगत कराकर उन्हें युवा मोर्चे में जोड़े।

शिवपुरी जिले में लगभग 1 हजार मतदान केन्द्र है यदि पांच-पांच कार्यकर्ता हम प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जोडऩे में सफल होते है तो हमें लगभग 5 हजार योग्य कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में सहायक होंगे तथा उन्होंने कहा है कि संगठन कभी समझौतों पर नहीं चलता इसीलिए पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जो पार्टी को मजबूत बनाऐं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने भी कार्यकर्ताओं से कहा कि युवा मोर्चा से हमें पूर्ण आशा व विश्वास है कि वह आने वाले समय में भाजपा की रीढ़ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। वर्ष 2013-14 में मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक ने भी युवा मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि युवा मोर्चा अपनी पूर्ण निष्ठा व गुणवत्ता से कार्य कर पांच-पांच कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जोड़ता है तो वह पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा तथा शिवपुरी की पांचों विधानसभाओं पर भाजपा अपना परचम लहराएगी।

सुशील रघुवंशी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रत्येक मण्डल में 20 मई तक बैठकें होंगी तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 5-5 युवाओं की सूची बनाने का कार्य प्रत्येक मतदान पर पहुंचकर 10 जून तक पूर्ण करना है तथा मण्डलों की इसी क्रम में बैठकें 18 मई को स्थान कोलारस, दिनांक 19 मई को करैरा, बदरवास-खोड़,दिनांक 20 मई को मण्डल बैराढ़, शिवपुरी, पोहरी, ग्रामीण शिवपुरी, नरवर,सतनबाड़ा, खनियाधाना, पिछोर में बैठकें आयोजित की जाऐंगी। बैठक का संचालन आशुतोष शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा आभार प्रदर्शन मनीष अग्रवाल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!