शिवपुरी. ईदगाह के सामने शुक्रवार की सुबह एक ट्रेक्टर में लगा टैंकर अचानक पलट गया। इस टैंकर के नीचे गऊशाला लुधावली शिवपुरी निवासी शहजाद खां (30) पुत्र रहमान आ गया जिससे उसका एक पैर टूट गया जबकि दूसरे पैर, छाती सहित अन्य अंगों में चोट आ गई।
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुबह 9:30 बजे पेश आए इस हादसे के बाद मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक ट्रेक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।