108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

0
Gayatri Pariwar: Kalash Yatra For Gayatri Mhayagya
शिवपुरी- शिवपुरी नगरी में गायत्री परिवार ट्रस्ट, शक्तिपीठ फिजीकल रोड के तत्वाधान में अष्टधातु निर्मित भगवान शिव पंचमुखी पशुपतिनाथ, रूद्रावतार श्री हनुमानजी अष्टभुजी दुर्गा जी, पूज्य गुरूदेव पं.श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवतीदेवी की मूत्रि स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की शुरूआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में छोटी-छोटी बालिकाऐं सिर पर कलश लेकर यज्ञ में भाग लेने जा रहे कलशों को सिर पर रखे हुए थी। पूरे रास्ते भर में गायत्री परिवार के सदस्यगण भजन-कीर्तन करते हुए कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां पूजन उपरांत महायज्ञ शुरू किया गया।

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के विद्वानों एवं टोली द्वारा 12वां 108 कुण्डीय रूद्र गायत्री महायज्ञ 23 से 26 दिसम्बर तक संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में सभी प्रकार के संस्कार नि:शुल्क होंगे। यज्ञ में मुख्य आकर्षण केन्द्र वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जीवन दर्शन पर आधारित रचित संगीत में श्रीराम कथा का वाचन गुरूदेव के अनन्य भक्त सहचर विद्वान एवं कवि व अश्व मेघयज्ञों के संचालक संतश्री बलराम सिंह परिहार गायत्री तपोवन हरिद्वार के श्रीमुख से प्रवाहित होगी। कार्यक्रम के अनुसार आज 23 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें यज्ञ वाहन, शोभा यात्रा व दोप. 3 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया गया। दिनांक 24 दिसम्बर को प्रात: 7 से 8 शिवार्चन रूद्राभिषेक, 8:30 से 12:30 बजे तक देव पूजन गायत्री यज्ञ एवं संस्कार, दोप.3 से 5 बजे तक श्रीरामकथा, दिनांक 25 दिसम्बर को प्रात: 7 से 8 शिवार्चन रूद्राभिषेक, 8:30 से 12:30 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं संस्कार, दोप.3 से 5 तक श्रीरामकथा एवं सायं 6 बजे विराट दीपयज्ञ का आयोजन होगा, 26 दिसम्बर को प्रात: 7 से 8 शिवार्चन रूद्राभिषेक एवं 8:30 बजे से गायत्री यज्ञ समापन एवं पूर्णाहुति व देव विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। इन सभी कार्यक्रमों में नगरवासियों से आग्रह है कि वह 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!