लापरवाह ट्रक चालक ने मचाया धमाल

0
शिवपुरी 21 नवम्बर का. शहर के फिजीकल चौकी क्षेत्रांतर्गत बीती रात्रि एक ट्रक लापरवाह ट्रक चालक ने डीपी, टैक्सी सहित कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभर रूप से घायल हुआ है जो कि जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 12:30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 0892 फिजीकल क्षेत्र से गुजर रहा था। इस ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सर्व प्रथम फिजीकल चौकी के समीप बनी एक डीपी में जा घुसा और इस डीपी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद इस ट्रक चालक ने आगे बढ़ते हुए सामने से आ रही टैक्सी क्रमांक यूपी 93 ई 2258 को भी कुचल डाला। 
 
टैक्सी चालक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसी क्रम में भागने के प्रयास में इस ट्रक चालक ने समीप में रखी 800 मारूती क्रमांक एमपी 33 सी 0062 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और टंकी के समीप जाकर रोड किनारे खड़े ट्रक में भी यह वाहन जा घुसा। इस आधे घंटे के एपीसोड में इस ट्रक ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और देखते ही देखते यहां पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट््ठा हो गई। भीड़ को इकट्ठा होता देख वाहन स्टाफ ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा टैक्सी चालक को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!