दिगम्बर जैन मंदिर पर कवि सम्मेलन के साथ होगा विधान का समापन

shailendra gupta
0
शिवपुरी, खनियाधाना- दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर खनियाधाना पर तीन दिन तक चले सिद्ध चक्र विधान मण्डल का आज कवि सम्मेलन के साथ समापन होगा। कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों के शामिल होने की संभावना है। कुंदनलाल, मनोज कुमार जैन बरिया वालों द्वारा संपन्न कराए गए सिद्ध चक्र विधान में जैन समुदाय के लोगों ने तीन दिन तक धर्म लाभ लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार खनियाधाना स्थित बड़े दिगम्बर जैन मंदिर पर मुनिश्री चिन्मय सागर महाराज द्वारा विधान पाठ संपन्न कराया गया जिसमें जैन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधान के आज अंतिम दिन रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जलाल मेहकस भोपाल, संजय शुक्ला कोटा, लॉफ्टर शो फेम लक्ष्मण नेपाली विदिशा, नम्रता निगम भोपाल, बुन्देलखण्ड से राजू गुरहा, आशीष खुरई, सुनील समैया वीना, प्रवीण जैन, बीबी भैया के शामिल होने की संभावना है। 
 
सिद्ध चक्र विधान मण्डल आयोजन के कुंदनलाल मनोज कुमार जैन ने बताया कि तीन दिन तक चले विधान में महाराज श्री ने अपने प्रवचनों से जैन समुदाय के लोगों को अभीभूत किया। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर युवा छात्राओं को महाराज श्री का उदबोधन प्रभावशाली रहा। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशा मुक्ति से हमें दूर रहना है एवं सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए हमें अपने पालकों का सम्मान करना चाहिए। 
 
उससे हमारे जीवन में धर्म प्ररायणता प्रवेश करती है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को मुनिश्री चिन्मय सागर महाराज ने शपथ दिलाई कि जीवन पर्यन्त मांस मदिरा का सेवन न करें और युवा राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगें। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं देश की ज्वलंत समस्याओं पर भी प्रवचन के दौरान विस्तृत प्रकाश डाला। मुनिश्री के प्रवचनों से खनियाधानावासी अभिभूत हुए। गौरतलब है कि शिवपुरी के मझेरा क्षेत्र से महाराज श्री का चातुर्मास पूर्ण होने पर पदबिहार प्रारंभ हुआ था। महाराज श्री खनियाधाना में जैन समुदाय के अलावा अन्य सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं। आगामी दिनों में गजरथ महोत्सव की तैयारी खनियाधाने में जोर शोर से चल रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!