दलित महिला के घर में घुसकर दबंग ने कर दिया बलात्कार

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गांव के एक दबंग युवक ने एक दलित महिला के घर में घुसकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। उक्त बात की शिकायत महिला ने रन्नौद थाने में की जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दंबग अभी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीते रात्रि ग्राम विजयपुरा में एक 20 वर्षीय दलित आदिवासी महिला अपने घर में सो रही थी। महिला का पति खेत में पानी देने गया हुआ था। तभी नेगंवा गांव का दंबग सुघर सिंह गुर्जर महिला के घर में घुस आया और बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। महिला ने विरोध किया तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

इस बात की शिकायत सुबह पति के ोत से लौटने पर महिला ने की। महिला का पति महिला को लेकर रन्नौद थाने में पहुॅचा। जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दंबग के खिलाफ धारा 376,506 ताहि 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।