सिंधिया के निज-सचिव की सड़क दुर्घटना में मौत, मॉं का भी निधन

शिवपुरी-बुधवार के दिन ग्वालियर से रतलाम की ओर जा रहे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्यसिंधिया के महल सेवक निज-सचिव व उसकी मॉं एक सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए जबकि इस दुर्घटना में अन्य परिजन भी बुरी तरह घायल हुए है। घायलों में निज सचिव की 4० वर्षीय पत्निी, 4 वर्षीय बेटी व 4 माह का एक नन्हा बालक सहित घर की नौकरानी शामिल है।


शहर से लगभग 15-2०किमी दूर सतनबाड़ा-सुभाषपुरा के बीच आने वाले ग्राम पतारा के निकट यह दुर्घटना हुई। जहां सिंधिया के निज-सचिव की टाटा इण्डिका व ट्रक के बीच यह दुर्घटना हुई। मृतकों के शव पीएम के लिए भेज दिए गए जबकि घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर आर के जैन, एसपी आर.पी. सिंह सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, किसान कांग्रेस के हरवीर सिंह रघुवंशी सहित अन्य कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए व मृतकों के शव पीएम के लिए भेजकर यहां उनकी सेवा में लगे रहे। 

जानकारी के अनुसार जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सतनवाड़ा और सुभाषपुरा के बीच पतारा गांव के नजदीक आज सुबह 11 बजे टाटा इण्डिका और ट्रक के  बीच हुई भीषण भिडं़त में दो लोगों की मौत हो गई और टाटा इण्डिका में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में मृतक गजराम सिंह राठौर पुत्र रामेन्द्र सिंह उम्र 45 वर्ष केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सचिव बताए जाते हैं और वर्तमान में वह सिंधिया म्यूजियम के प्रभारी हैं। दुर्घटना में उनकी मां दशरथकुंवर धर्मपत्नि दिग्ििवजय सिंह उम्र 7० वर्ष निवासी नागदा की भी मौत हो गई। 

बुधवार के रोज सुबह गजराम सिंह सपरिवार टाटा इण्डिका क्र . एमपी ०9 एचबी 6459 में सवार होकर ग्वालियर से जयपुर के लिए रवाना हुए। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी पहले पतारा गांव के नजदीक उनकी गाड़ी में ट्रक क्र. आरजे 11 जीए 4388 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जर्बदस्त थी कि टाटा इण्डिका चला रहे गजराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मां भी जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही थीं। किसी तरह गजराम सिंह की धर्मपत्नि गायत्री ने घायल होने के बाद भी श्री सिंधिया के निज सचिव पाराशर को दुर्घटना से अवगत कराया और श्री पाराशर ने तुरंत इसकी जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल और वीरेन्द्र रघुवंशी को दी। 

श्री रघुवंशी बाहर थे, लेकिन उन्होंने तुरंत वाहन की व्यवस्था करवाकर पार्षद वीरेन्द्र शिवहरे को पतारा की ओर रवाना किया। यह जानकारी मिलने के बाद कि गजराज सिंह सिंधिया के निज सचिव हैं प्रशासन सक्रिय हो गया और फिर तुरंत ही सुभाषपुरा थाना प्रभारी सिलावट घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचवाने की व्यवस्था कराई। उस समय गजराम सिंह और उनकी मां की सांसे चल रही थी। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में उनकी पत्नि गायत्री उम्र 4० और पुत्री मुक्ति उम्र 4 वर्ष व पुत्र महाप्रताप उम्र 4 माह को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।