शिवपुरी| पिछोर थाने के मनका गांव में आधी रात शौच करने गई किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। किशोरी मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे शौच करने के लिए उठी।
गांव का ही आरोपी संतोष पाल उठाकर दूर ले गया और उसके साथ गलत काम कर दिया। घटना 16 फरवरी की है, किशोरी ने डर की वजह से पहले कुछ नहीं कहा। इसके बाद परिजनों को बताया।पुलिस ने आरोपी आरोपी संतोष पाल निवासी मनका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।