डकैती के आरोप में जेल काट रहे कैदी की मौत, पिछले 1 साल से बंद था कैदी | karera, Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले की करैरा उपजेल से आ रही है कि करैरा की उपजेल से बंद कैदी की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे जिला चिकित्यालय शिवपुरी लाया गया। उसे उल्टी दस्त हो रहे थे। इलाज के दौरान इस कैदी की मौत हो गई। बताजा जा रहा है कि मृतक डकैती के आरोप में अपनी तीन साथियो सहित करैरा जेल में बंद था। 

जानकारी के अनुसार उपजेल करैरा के कैदी जगतार सिंह (65) पत्र मक्खन सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड की हालत खराब होने पर शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में शाम करीब 5 बजे ईसीजी के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर जेलर दिलीप नायक का कहना है कि मंगलवार को कैदी जगतार सिंह को हल्की खांसी-जुखाम की शिकायत थी। 

बुधवार को अचानक उल्टी-दस्त होने लगे। डॉक्टर को जेल में बुलाकर दिखवाया। डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर ड्रिप चढ़ाने की बात कही। करैरा अस्पताल में भर्ती कराकर इला शुरू करा दिया। लेकिन यहां भी हालत ठीक नहीं हुई तो शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान यहां कैदी की मौत हो गई। 

जेलर का कहना है कि कैदी के मौत की सूचना परिजनों को दे दी है जो करैरा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि जगतार सिंह 20 मार्च 2018 को दिनारा लूट-डकैती क घटना में शामिल था। पुलिस ने जगतार सिंह सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से करैरा जेल भेजा गया। तीन अन्य साथी अभी जेल में बंद हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!