शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी क्षेत्र से आ रही है। जहां एक अधेड ने अपनी बेटी के साथ खेलने बाली एक मासूम को अपनी हबस का शिकार बनाने का प्रयास किया। इस मामले की सूचना पीडिता ने अपने परिजनों की दी। जहां परिजनों ने इस मामले की शिकायत देहात थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार एक 7 वर्षीय मासूम अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी हबस के पुजारी सहेली के बाप अलाउदृदीन फकीर की नियत बिगड गई। जिससे आरोपी किशोरी को लेकर अकेले में गया और किशोरी के साथ गंदी हरकत करने लगा। किशोरी चिल्लाई तो आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
मासूम ने उक्त पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर देहात थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 क भादवि एवं 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।