बडी खबर: MPEB के उपप्रबंधक की कार का एक्सीडेंट,बेटे की मौत, पत्नि की हालात गंभीर | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला के पास से आ रही है। जहां आज एक कार गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उप प्रबंधक एमपीईबी के पत्नि और बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नि की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार एमपीईबी शिवपुरी में उप महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ राहुल साहू अपने परिवार के साथ सुबह अपनी कार से झांसी से लौट रहे थे। तभी अचानक कार गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के दौरान कार में राहुल साहू के साथ उनकी पत्नि नेहा साहू सहित उनका 8 माह का बेटा भी था। 

इस मामले की सूचना पर अमोला पुलिस मौके पर पहुंची औैर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इनके बेटे की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नि नेहा साहू की हालात गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!