शिवपुरी के विजय ग्वाल बने मप्र लोक सेवा आयोग से डिप्टी कलेक्टर | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रतिभा किसी से छिपाए नहीं छिपती और लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने का जुनून हो तो वह अवश्य प्राप्त होता है यह कर दिखाया है कि ग्वाल समाज शिवपुरी के होनहार प्रतिभागी विजय पुत्र नारायण यादव(ग्वाल) ने जिन्होंने विकलांगता के अभिशाप को मात देते हुए अपने तय लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनने का स्वप्न उस समय पूरा किया जब वह मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण हुए और आज पीएससी फाईट करने के बाद वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए। 

विजय ने अपनी इस सफलता को अपने माता-पिता व गुरूजनों सहित ईष्टमित्रों को दिया है जिन्होंने समय-समय पर विजय का मनोबल बढ़ाया और उसे अपने लक्ष्य के प्रति सजग बनाए रखा। विजय ग्वाल के डिप्टी कलेक्टर बनने से ग्वाल समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है और ग्वाल समाज की सभी छावनियों ने विजयी की इस उपलब्धि पर उन्हें ढेरों बधाईयां दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!