बदरवास के शासकीय अस्पताल में गर्भपात कर बालिका भ्रूण को फैंक दिया | Badarwas, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के शासकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र से आ रही है। जहां एक महिला ने अपनी कलेजे की टुकडी को जिला चिकित्सालय में ही गर्भपात कर फैंक दिया। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मीडिया ने जाकर अस्पताल में देखा तो एक महिला के पास उसका बच्चा नहीं था। जबकि उसकी डिलेवरी हो चुकी थी। हांलाकि महिला ने बच्चे के म्रत हो जाने पर उसे दफनाने की बात कही है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास एक नवजात मासूम बालिका का शव पडा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का पीएम कराया। जब इस बात की भनक तब लगी जब पता चला कि उक्त नवजात को दबाओं के कार्टून में रखकर फैंका गया है। उक्त दबाईयां शासकीय चिकित्सालय में ही मरीजों के लिए दी जाती है। जब इस संबंध में मीडिया ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि इस अस्पताल में कामता भील निवासी रामपुरी भर्ती थी। जिसके साथ कोई भी बच्चा नहीं था। 

जब उससे पूछा तो महिला ने बताया कि उसका बच्चा जन्म लेने से पहले ही खत्म हो गया था। जिसके चलते परिजन उक्त मासूम को दफना आए है। लेकिन जब और जानकारी ली तो सामने आया कि उक्त महिला के यहां पहले से ही छ बेटी है। जिसके चलते महिला ने बच्चे के जन्म से पहले की अल्टासांउण्ड कराकर गर्भ में पल रही बेटी का पता लगा लिया। जिससे महिला के परिजनों ने चिकित्सालय में डॉक्टरों से मिलकर गर्भपात जैसे घिनौने क्रत्य को अंजाम दिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!