बाबा देवपुरी कोल्ड स्टोरेज से 40 बोरी आजवाईन चोरी | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया से आ रही है। जहां बीते 15 और 16 दिसंबर की रात्रि में कोल्ड स्टोर से चोरों ने 40 बोरी अजवाईन को पार कर दिया। इस मामले की सूचना कोल्ड स्टोर के मालिक ने पुलिस थाना देहात में की। जहां पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 457,380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार त्रिलोक सिंह पुत्र श्री क्रष्ण गुर्जर उम्र 67 साल निवासी महल कॉलोनी ने पुलिस थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर पर था। तभी लगभग 15 और 16 दिसंबर की रात्रि में किन्ही अज्ञात चोरों ने बाबा देवपुरी कोल्ड स्टोरेज ककरवाया को निशाना बनाकर चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए कोल्ड में रखी 40 बोरी अजवाईन को पार कर दिया। 

इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने पुलिस थाना देहात में आवेदन के माध्यम से की। जहां पुलिस ने मामले की जांच के बाद आज मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। यहां बता दे कि उक्त कोल्ड से पहले भी चोरी की बारदातें हो चुकी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!