कोलारस चुनाव: सीएम शिवराज ने दिग्गी राजा का डर दिखाया | kolaras News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। चुनावी घामासान में सीएम शिवराज ने कोलारस विधानसभा के भाजपा के प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थन में कोलारस मे सभा को संबोधित किया। इस सभा में सीमए ने अपने विकास कार्य तो गिनाए, साथ में मप्र के भूतपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का डर दिखाकर मतदाताओ को डराया। 

सीमए ने सभा को सबोंधित करते हुए कहा कि मिस्टर बंटाढार ने एक पीढ़ी को बरबाद कर दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ मध्यप्रदेश को ही बर्बाद नहीं किया, बल्कि उनके एक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक पूरी पीढ़ी का भविष्य भी बर्बाद कर दिया। उन्हें यह पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। गुरूजियों को 500 रूपए महीना देते थे, इसमें वे क्या पढ़ाएंगे और कैसे अपने घरों का खर्चा चलाएंगे।

मैं जनता की सेवा के लिए नहीं सो नहीं पाता हूं। उधर, कांग्रेस के लोगों को कुर्सी की चिंता है और वे इसी चिंता में रातभर करवटें बदलते रहते हैं। कांग्रेस के लोग सोचते हैं कि ये कब कुर्सी से उतरे और हम उस पर बैठ जाएं। इसकी चिंता उन्हें रातभर सताती रहती है। 

घृणा की राजनीति कर रहे कमलनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश में घृणा की राजनीति कर रहे हैं। वे बंद कमरे में बैठक करते हैं और मुस्लिम भाइयों के दिलों में जहर भरते हैं। वे मुस्लिम भाइयों को हमसे दूर करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की राजनीति करना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने हमेशा से जातिगत आधार पर राजनीति की है, समाजों को तोड़ने का काम किया है, लेकिन भाजपा की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को हम हर हाल में पूरा करेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!