शिवपुरी। वरिष्ठ भाजपा नेत्री, श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने विजया दशमी के पावन पर्व पर शि्वपुरी अंचल के नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी ने लिखा है कि यह सत्य है कि हमेसा असत्य पर सत्य की विजय होती है एवं अन्याय पर न्याय की जीत होती है और पाप पर पुण्य की जीत होती है, वहीं घमण्ड मानवीय जीवन को सम्पूर्ण परिवार सहित नष्ट कर देता है, जैसा कि रामायण में परिलक्षित है।
इस अवसर पर मैं विशेष रूप से यही संदेश देना चाहती हूॅ कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अमूल्य गुणों को पहचानते हुये सत्य के रास्ते पर चलना चाहिये, और ठीक व सकारात्मक दिशा में ले जाकर मानवीयता का परिचय देना चाहिये, यही हमारी संस्कृति और उद्देश्य होना चाहिये ।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।