शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज मां बलारी के दर्शन करने जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी टेक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ट्रॉली में सबार लगभग 2 दर्जन लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक घायलों ने नाम स्पष्ट नहीं हो सके है। सभी घायल आदिवासी बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार करई चुनककरा गांव के ग्रामीण अपने ट्रेक्टर ट्रॉली में सबार होकर मां बलारी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम छान के पास ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।