शिवपुरी- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला बैठक आज 21 अगस्त मंगलवार को दोप.1 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय होटल हैप्पीनेस कोतवाली रोड़, शिवपुरी पर आहूत की गई है। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन शक्ति और नवीन कार्यकारिणी को उनकी पदस्थापना को लेकर नियुक्ति प्रदान करने के साथ-साथ आगामी कार्य योजना को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं जिला मुख्यालय के नवीन पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है जिन्हें मनोनयन पश्चात नियुक्त पत्र प्रदान किए जाऐंगें।
बैठक की अध्यक्षता मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अनुशासन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर करेंगें। इस बैठक में सभी श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों से आगामी समय में जिला सम्मेलन आयोजित करने को लेकर भी विचार व्यक्त कर निर्णय लिया जाएगा जिसमें दिनांक, स्थान एवं समय निश्चित करने पर सभी की सहमति ली जाएगी।
जिला बैठक में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वह इस जिला बैठक में आवश्यक रूप से शामिल हो और अपने विचार-सुझाव देकर बैठक को सफल बनाऐं। बैठक समापन उपरांत भारत रत्न स्व.अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।