भ्रष्टाचार की नपा: साल भर में टूट गया धाकड़ कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई गई सडक़

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले 10 साल से शिवपुरी की नगर पालिका में शायद ऐसा कोई काम किया गया है जिसमें जमकर भ्रष्टाचार नही किया गया हो। साल भर पूर्व बनाया बीटीपी  स्कूल का रोड डामर की सडक डाली गई थी,उक्त सडक़ को भी सीवर प्रोजेक्ट के लिए खोदा गया था। इस पर डामर की सडक कराई गई थी,लेकिन यह एक बारिश भी न झेल सकी अब यह सडक टूटने लगी है। 

जानकारी के अनुसार बीटीपी स्कूल रोड जो स्कूल से शुरू होकर बाईपास पर जाकर खत्म होता है। इस सडक को लगभग साल भर पूर्व बनाया गया था। जो अपनी एक बारिश भी झेल सका हैं। यह सडक़ सहगल टेंट हाऊस के सामने से टूटने लगी हैं। 

लाखो रूपए की लागत से बनाई गई सडको को 1 साल में टूटने पर इस सडक को बनाने वाली धाकड़ कंस्ट्रक् शन कंपनी के द्वारा और शहर में बनाई गई सडको पर सवाल खडे होना शुरू हो गए हैं। और नपा के अधिकारियों के भ्रष्टाचार भी उजागर हो रहा हैं। आखिर 1 साल में यह सडक कैसे टूटने लगीं। नपा के इंजीनियरो को इस सडक़ को बनाते समय क्या देखा........

इससे पूर्व सर्किट हाऊस रोड भी बनने से पहले ही टूट गई थी। इसमें जांच हुई ओर एक ट्रक पर मामला दर्ज कर लिया गया था। अब शायद बारिश पर मामला दर्ज कर लिया जाऐगा कि ज्यादा जोर से बरिसी क्यो.........इस सडक के टूटने से नपा के इंजीनियरो का भ्रष्टाचार ऊपर आ गया हैं। इस सडक को बनाते समय इसका भी कंपोजिशन ओर भराई नियमानुसार नही की गई हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!