शिवपुरी। सतनवाड़ा के तोमर होटल के पास दो आरोपियों ने रूपयों के लेनदेन को लेकर एक दम्पत्ति की मारपीट कर दी जिससे उनको काफी चोटों आई हैं। आरोपियों ने उक्त दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 324, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ तोमर होटल के पास से गुजर रहे थे जहां सतनवाड़ाखुर्द निवासी बंटी धाकड़ और उम्मेद धाकड़ ने उन्हें रोक लिया और उनसे रूपयों के लेनदेन को लेकर झगडऩे लगे।
आरोपियों ने पहले तो मनोज के साथ हाथापाई की और जब उसकी पत्नी बीच बचाव में आई तो आरोपियों ने उसकी पिटाई दे दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।