खेत में फैले करंट से पिता की मौत, पुत्र झुलसा

Updesh Awasthee
0
हिम्मतपुर। पिछोर की हिम्मतपुर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम हिम्मतपुर में रहने वाला होती पुत्र शिप्पा जाटव (53) मंगलवार को अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह खेत में ही नहाने लगा तभी अचानक बिजली तार टूटकर खेत में गिर गया। खेत में पानी फैला होने के कारण करंट चारों ओर फैल गया जिसकी चपेट में होती आ गया और झटपटाने लगा। पिता को देखकर पास में मौजूद उसका पुत्र श्याम दौड़कर आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में पिता की मौत हो गई। वहीं श्याम को झांसी अस्पताल में भेजा गया। परिजनों ने घटना की सूचना हिम्मतपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!