शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र की घुरवार रोड स्थित राजेश किराना स्टोर से उपभोक्ता भंडार का शासकीय गेहूं खरीदते हुए दुकानदार व बेचने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही उनके कब्जे से 4 कट्टे गेहूं भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश किराना स्टोर संचालक शासकीय गेहूं खरीद रहा है।
तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची पुलिस ने जाकर देखा तो दुकान संचालक राजेंद्र किरार निवासी घुरवार रोड अपनी दुकान पर शासकीय गेहूं खरीद रहा था तभी पुलिस ने गेहूं को जब्त कर बेचने वाले आरोपी शिवनारायण जाटव को भी पकड़ लिया है।
पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस थाने में बैठाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुला लिया था। जहां मौके पर पहुंची खाद्य अधिकारी नेहा बंसल ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।