शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत सिद्धेश्वर मंदिर के पास सिद्धेश्वर बाणगंगा मेले में आज एक पापड़ की दुकान में आग लग जाने से दुकान के दो कर्मचारी झुलस गए है। इस मामले की सूचना पर तत्काल मेले में उपस्थित दुकान संचालक दोनों कर्मचारीयों को जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां दोनो का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर सिद्धेश्वर मेला प्रांगण में एक पापड़ की दुकान में गैस लीकेज होने से आग लग गई। इस आग को बुझाने दो कर्मचारी अन्नु और शकीला ने प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने आग को जैसे-तैसे बुझाया जिसके बाद झुलसे हुए व्यक्तियों को लेकर वह अस्पताल आए जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।