शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली करौंदी कॉलोनी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रकाश पुत्र नाथूराम कुशवाह को घर में दोपहर के समय बिजली का करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा मामला जिले के पिछोर थाना क्षेत्र का है जहां अप्पे उर्फ राजेश पुत्र रामसिंह यादव उम्र 22 साल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जिसे परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां युवक की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई। तीसरा मामला जिले के भौंती थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि मृतक शिवकुमार पुत्र विनोद खटीक उम्र 19 साल निवासी भौंती ने अपने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जिससे युवक की तबियत बिगडने लगी। परिजन तत्काल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय आए जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।