शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर सामूहिक विवाहों की धूम रही। इस अवसर पर जिले भर में 50 से अधिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए। जिसमें सैंकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शिवपुरी विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तथा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पहुंचकर वर वधुओं को शुभ आर्शीवाद दिया तथा उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
यशोधरा राजे शिवपुरी में सबसे पहले मैथिल ब्राहमण समाज के विवाह सम्मेलन में पहुंची। फतेहपुर क्षेत्र में आयोजित इस विवाह सम्मेलन में 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसके बाद यशोधरा राजे तथा नारायण सिंह कुशवाह ख्यावदाकलांं में आयोजित कुशवाह समाज के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे।
अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित विवाह समारोह के कारण शहर के बाजारों में भी भारी भीड़ रही। लगभग 8 दिन से बाजारों में खरीददारों का जमावड़ा लगा हुआ है। किराने से लेकर कपड़ा और सोने चांदी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। भीड़ इतनी अधिक है कि प्रमुख बाजारों में दिन में अनेक बार जाम लग रहे हैं। अक्षय तृतीया के कारण रेलों और बसों में भी भारी भीड़ देखने को मिली।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।