रामनवमीं की रैली में शिवपुरी नपा की स्वच्छता बनी आकर्षण का केन्द्र

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शहर में निकली रामनवमीं की रैली में बैसे तो हर तरफ एक से एक आकर्षण की तस्वीरें सामने आई। परंतु आज जो नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने किया वह काबिले तारीफ था। चारों और नगर पालिका के इस कार्य की तारीफ की जा रही थी। हांलाकि इसमें भी नपा की और से श्रेय को लेकर असमंजश की स्थिति बनी रही। 

जानकारी के अनुसार आज शहर में रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस शोभा यात्रा का पलक पावड़े विछाकर शहर के लोगों ने स्वागत सत्कार किया। कोई पूडी सब्जी का भंड़ारा करा कर स्वागत कर रहा था तो कोई पुष्प वर्षा कर स्वागत में लगे हुए थे। परंतु जैसे ही उक्त रैली समाप्त हुए नगर पालिका की और से पांच टेक्टर और पांच कचरा गाड़ी के साथ लगभग 50 स्वीपरों का स्टाफ पीछे से रैली में हुर्ई गंदगी को साफ करता आ रहा था। 

हांलाकि इस पूरे मामले नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद और भानू दुबे साथ में चल रहे थे। अब नगर पालिका इस समय कांग्रेस के कब्जे में है और इस पूरे कार्यक्रम का श्रेय भानू दुवे और भाजपा को मिल रहा था जो समझ से परे है। हांलाकि इस रैली में सबसे पीछे प्रभारी सीएमओं गोविंद भार्गव की भी कार चल रही थी जो स्वच्छ शिवपुरी के उदेश्य को पूर्ण करने में जुटी हुई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!