अतिथि विद्वानों ने मनाया काला दिवस

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज शिवपुरी में अध्यनरत अतिथि विद्वान ने सोमवार के दिन कॉलेज परिसर में काला दिवस मनाया और महाविद्यालय की समस्त कक्षाओं का बहिष्कार कर तालाबंदी की, बाद में ज्ञापन सौंपकर हुई घटना को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।

ज्ञापन में इन अतिथि विद्वानों ने बताया कि यह प्रदर्शन महासंघ मप्र के तत्वाधान में गत दिवस रविवार को नियमितीकरण एवं पीएसी परीक्षा को निरस्त कराने की मांग को लेकर हमारी बहन डॉ. पार्वती व्याग्रे और भाईयों द्वारा भोपाल में अपने बालों का त्याग किए जाने पर शोक के रूप में सोमवार को महाविद्यालय में काला दिवस मनाया और कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय कर तालाबंदी की। 

इस प्रदर्शन में महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों में डॉ.साधना रघुवंशी, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. शुभा वार्ष्णेय, अंशू जैन, डॉ.राजेन्द्र पाठक, डॉ.पल्लवी शर्मा, डॉ.सीमा शर्मा, डॉ. हेमलता पौराणिक, डॉ. सोहन दीक्षित, कल्पना राजपूत, डॉ. रामजीदास राठौर, राघवेन्द्र गर्ग आदि शामिल रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!