पत्नि BF के साथ भागी तो HUSBAND ने खुद को आग लगा ली, मौत

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरैह में एक महिला के अपने प्रेमी के साथ भागने से छुब्द हसबेंड ने दुखी होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। बताया गया है कि मृतक की पत्नि अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी जिस कारण वह काफी व्यथित था और उसने कई बार पत्नि को वापस घर लाने के प्रयास किए थे, लेकिन उसकी पत्नि राजी नहीं हुई। पूर्व में भी कई बार उसकी पत्नि प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन पति के मनाने के बाद वह वापस आ गई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

रन्नौद थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 15 फरवरी को संजीव आदिवासी निवासी खरैह ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नि अपने प्रेमी कल्लू रघुवंशी के साथ भाग गई जिसे वापस लाने में वह असफल हो गया है इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जिसका इलाज अस्पताल में होने के बाद उसे डॉक्टरों ने घर जाने की सलाह दी, लेकिन वह पत्नि वियोग में उसने अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं कराया और कल उसकी मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!