भाजपा का सर्वे: सर्वे में उडे सेठजी के पत्ते, ठाकुर साहब का टिकिट गिरा जेब से

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। टिकिट मागंने वाल पहलवानो की सांसे तेज हो रही है। अभी टिकिट चाहने वाले पहलवान अपना टिकिट फायनल मांग कर पूरी ऊर्जा के साथ जनसंपर्क में जुट गए है। इसी हमारी खुफिया ऐजेंसी खबर दे रही है कि टिकिट सर्वे के आधार पर फायनल होगा।पिछले उपचुनावो से हार का स्वाद चख चुकी भाजपा अब छाछ को भी फ्रिज में ठंडा करके पीने में विश्वास कर रही है, बताया जा रहा है कि सगठन तो अपने स्तर पर सर्वेे कर ही रहा है, लेकिन शिवराज की पर्सनल सेना भी सर्वे कर रही है कि टिकिट किसे दिया जाए। 

सूत्रो का कहना है कि इस सर्वे में सेठजी के पत्ते सबसे पहले उड चुके है। दूसरे ठाकुर साहब जो पूर्व विधायक है उनके इस सर्वे में कुछ प्लस पोईंट गया था लेकिन सोशल पर मिडिया को धमकाने और स्वयं की इस तरह महिमा मंडन करने से उनका साबईर ठप्प हो गया है। उनके टिकिट भी अब उनकी जेब से सरक सकता है। 

बताया जा रहा है कि अब सगठन किसी नए चेहरे पर दाव लगा सकता है, जिसका कोलारस में कोई विरोध नही हो। पार्टी के हर आदेश को जी-जान लगा कर फलो करता हो,जातिगत समीकरण भी कोलारस में उपयुक्त हो। जनता को भी अपना सा लगा। ऐसे एक चेहरे को टिकिट दिया जा सकता है। इस मामले में अपने राम का कहना है कि ऐसा एक चेहरा सगठन ने कोलारस क्षेत्र में पूर्व से प्लांट कर रखा है स्थानीय भी है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। और सगठन में दिल्ली के नेताओ तक घुसपैठ है। 

यह चुनाव प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के संकट का चुनाव है। भाजपा यहां पूरी गुटवाजी चरम पर है,और सबसे बडी बाद यहां सामने है सांसद सिंधिया जो पिछले 2 उपचुनावो में शिवराज सिंह को हार का स्वाद चखा चुके है, इस कारण शिवराज सिंह भी कोलारस के प्रत्याशी के चयन में कोई कोर-कसर नही छोडना चाहते है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!