पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ 24 कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट शिवपुरी द्वारा शिवपुरी में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ 30 दिसम्बर 2017 को प्रारम्भ हुआ था। महायज्ञ का समापन आज 2 जनवरी को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ हो गया।

शिवपुरी जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा श्रृद्धा संवर्धन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 30 दिसम्बर से किया गया जिसमें प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारम्भ हुआ। 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सामूहिक जाप, ध्यान, प्रज्ञा योग, देवावाहन, शिवाभिषेक, एवं गायत्री महायज्ञ किया गया। आज 2 जनवरी को गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति एवं टोली नायक की विदाई की गई।

टोली नायक योगेश शर्मा ने धर्मामलंबियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गृहस्थ आश्रम संसार का सर्वश्रेष्ठ आश्रम है। गृहस्थ आश्रम में संयम, सेवा और तपस्या प्रेम द्वारा श्रेष्ठ मानव जीवन का निर्माण कर सकते हैं। परिवारों व राष्ट्र के लिए गृहस्थों की महती जबावदारी है। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम में व्यक्ति सेवाभावी, शालीन, सेवाभावी, स्वावलम्बी होता है अन्य आश्रमों में नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में ऋषि मुनि भी गृहस्थ हुआ करते थे।

हमें आशा ही नहीं, पूरा विश्वास भी है कि मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए, भारत सरकार के गृह मंत्री जांच कराने के निर्देश देंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि इस लड़ाई में पूरा सदन एक स्वर में हमारे साथ खड़े होकर पीडि़त के परिवारजनों को न्याय दिलाने में सहयोग देंगे
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!