राष्ट्रीय अध्यक्षा का महिला मंडल ने किया जोशीला स्वागत

0
शिवपुरी। कलचुरी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरला गुप्ता के शिवपुरी नगर आगमन पर महिला मंडल ने जोशीला स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता ने महिला मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति है और समाज के विकास के लिए कमजोर वर्ग का पूर्ण सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ायें। साथ ही उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें जिससे आने वाले समय में बेटों के साथ-साथ बेटियां भी उच्च पदों पर आसीन होकर माता-पिता का नाम ऊंचा कर समाज को गौरवान्वित कर सकें। 

श्रीमती गुप्ता गांधी पार्क में शिवहरे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत गीता के कार्यक्रम में धर्मलाभ लेने जयपुर से शिवपुरी पहुंची जहां कलचुरी समाज की महिला मंडल ने उनका फूलमालाओं एवं बुके भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान  व स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कलचुरी महिला मंडल द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से शगुन शिवहरे, नीलू शिवहरे, कीर्ति शिवहरे, सीमा शिवहरे, मीना चौकसे, खुशबू शिवहरे, आशा, सुनीता शिवहरे, पिंकल शिवहरे, वंदना शिवहरे, सुन्दर शिवहरे, निशा शिवहरे, विनीता शिवहरे, वकुल, हिमांशी, निहारिका शिवहरे सहित काफी संख्या में महिला मंडल की महिलायें उपस्थित थीं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!