देर रात घर में घुस गया आरोपी, किया बलात्कार का प्रयास

0
शिवपुरी। पुलिस थाना पिछोर में एक विवाहिता को देर रात्रि एक आरोपी युवक ने छेड़छाड़ का शिकार बनाया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर बुरा काम करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका तो आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ कर दी और वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत विवाहिता ने पुलिस थाना पिछोर में कर दी है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पिछोर में विवाहिता आरती पत्नि परमसुख, परिवर्तित नाम उम्र ३१ वर्ष निवासी पिछोर ने बताया कि वह अपने घर में काम खत्म कर पति के आने का इंतजार कर रही थी। जब पति देर रात ९ बजे तक नहीं आए तो वह घर में सोने की तैयारी करने लगी।

इसी बीच ग्राम रमपुरा निवासी आरोपी प्रागी उर्फ गुड्डा लोधी अचानक आया और पीछे से विवाहिता आरती का हाथ पकडक़र उसे कमरे के अंदर की ओर खींचकर बुरा काम करने के लिए ले जाने लगाए जिस पर आरती ने विरोध कियातो आरोपी प्रागी ने उसके साथ मारपीट कर दी लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। 

बाद में पति परमसुख के आने पर आरती ने अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर बताया और दोनों पति पत्नि पुलिस थाना पिछोर पहुंचे जहां आरोपी प्रागी लोधी के विरूद्ध पुलिस थाना पिछोर में धारा ३५४ए२९४ए४५६ए३२३ भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!