दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: रामेश्वर शर्मा

0
शिवपुरी। भाजपा की कार्यकर्ता बैठक कोलारस में उत्सव वाटिका में प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, कोलारस विधानसभा प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव के आतिथ्य में रखी गयी जिसमे कोलारस विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ जिले व प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने  कहा कि हमे मतदान स्तर पर पार्टी की मजबूती व पार्टी की विचारधारा को जन स्वीकृति दिलाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सबका साथ सबका विकास में मूल मंत्र पर चलते हुए चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अवधारणा के अनुकूल भाजपा के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित हैं जिसमें किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण, किसानों की फसल का सही मूल्य के लिए भावन्तर योजना, मप्र के किसानों की मेहनत का परिणाम है कि चार वर कृषि कर्मण पुरुष्कार प्राप्त हुआ कोलारस में ही 18688 किसानों को  88 करोड़ की  फसल बीमा राशि प्रदान को गयी है स्वास्थ्य के लिए जननी सुरक्षा, 108 एम्बुलेंस से जन-जन तक चिकित्सा पहुंचाई, लाडली लक्ष्मी, उज्जवला योजना,अटल आवास के अंतर्गत 2022 तक हर परिवार को आवास, शौचालय निर्माण जैसी अनेक योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही है। 

कार्यकर्ता इन्ही योजनाओं के साथ जनता के बीच पहुंचकर संगठन का विस्तार करे। संभागीय संगठन मंत्री ने कहा कि हम वैचारिक संस्कृति के वाहक है हमारा मतदान केंद सशक्त होगा तो भाजपा भी सशक्त होगी। इस बैठक में पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, वीरेंद्र रघुवंशी, ओमप्रकाश खटीक, रामस्वरूप रावत, लोकपाल लोधी, विष्णु जैमिनी, राजकुमार खटीक, विपिन खेमरिया, धनपाल यादव, हेमपाल दांगी, राधेश्याम बंसल भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!