बच्चों से धक्का दिलाने वाले वाहन को हटाया, अब कोई भी फोटो देने पर मिलेगा इनाम, देखे VIDEO

NEWS ROOM
0
मुकेश रघुवंशी लुकवासा। जिले के बदरवास में संचालित एक स्कूल के छात्रों द्वारा स्कूली वाहन में बरसते पानी में धक्का देने के मामले में स्कूल संचालक ने अहम निर्णय लिया है। स्कूल के संचालक घनश्याम शर्मा ने इस मामले में फैसला लेते हुए इस कण्डम बाहन की तत्काल सेवाएं समाप्त कर दी है। विदित हो कि बीते रोज शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संबाददाता मुकेश रघुवंशी बदरवास से लुकवासा की ओर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बारिश के दौरान बीटी पब्लिक स्कूल लुकवासा के छात्र स्कूल के कण्डम हो चुके वाहन में धक्का लगा रहे थे। 

इस पूरे मामले को मुकेश रघुवंशी ने कैद कर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के पास भेजा। जिस पर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के साथ इस वीडियों को बीटी स्कूल के संचालक के साथ फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही यह फोटो अपलोड़ हुआ इस स्कूल के संचालक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्कूल वाहन का एग्रीमेंट निरस्त करते हुए उसे स्कूल से हटा दिया।
इस वीडियों में बीटी पब्लिक स्कूल के छात्र बरसते पानी में धक्का दे रहे है। कुछ छात्र स्कूल वाहन में ही बैठे हुए है। जबकि वाहन का ड्रायवर भी खुद उतरकर वाहन में धक्का दे रहा है। ऐसे में दोनों ओर हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। बिना ड्रायवर के वाहन को धक्का दिया जा रहा था अगर इतने में वाहन चालू हो जाता तो निश्चित तौर पर बड़ा हादसा तय था। 

साथ ही इस मामले में स्कूल संचालक ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संवाददाता का आभार व्यक्त करते हुए प्रोत्साहन की घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोई भी इस स्कूल के इस तरह से वाहन से संबंधित वीडियो या फोटो लाएगा उसे 1000 हजार रूपए का नगद पुरूस्कार दिया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!