KPS स्कूल आत्महत्या काण्ड के पीछे कही MMS काण्ड तो नहीं: बजरंग दल

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस में बीते दो दिनों में दो छात्र-छात्राओ द्वारा फाँसी के फंदे को गले में डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की दुखद घटना से सम्पूर्ण शहर सहित अंचल भर  में कोलारस पब्लिक स्कूल चर्चाओ का बिषय बना हुआ है।मंगलवार को समस्त बजरंगियों ने एकत्रित होकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमे उल्लेख है कि कोलारस के इस स्कूल में हर बर्ष 2-3 बच्चे  मौत को गले लगा लेते है। जिसके जिम्मेदार कोलारस पब्लिक स्कूल के शिक्षक ही है ऐसा हमें प्रतीत होता है। गोपनीय छात्र द्वारा बताया गया है कि शिक्षक द्वारा एम एम एस बनाकर बच्चों को ब्लैक मेल किया जाता है। कही इन घटनाओ का कोई कारण एम एम एस तो नहीं?

बजरंगियों ने अधिकारी से अनुरोध किया है कि इस सम्पूर्ण घटना की निष्पक्ष जाँच करने की कृपा करें। अगर कार्यवाही निष्पक्ष नहीं की गयी तो बजरंग दल द्वारा आंदोलन किया जायेगा और इसका जिम्मेदार शाशन होगा।

ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष संतोष शर्मा,हलके रजक ,आशीष गोस्वामी, भानु तोमर, अनिल लोधी, गौरव कुमार शर्मा, प्रधुम तिवारी, किट्टू पारीक, अर्जुन ,गोविन्द, दुर्गेश, उमेश, मोहित यादव, अक्षय शिवहरे, आदि बजरंगी शामिल थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!