दलित महिला सरपंच की दरियादिली, जब विभाग ने नहीं सुनी तो खुद खर्च कर पिला रही है प्यासी पब्लिक को पानी

NEWS ROOM
0
लुकवासा। वैसे तो आपने सरपंच सचिब के भ्रष्टाचार के अनेको किस्से सुने होंगे। परंतु यह मामला सुनकर आपको भी अजीब लगेगा। इस पंचायत के सरपंच की दरियादिली के आगे हर कोई सोचने को मजबूर हो जाएगा। कारण है कि जब सरपंच की बात विभाग ने नहीं सुनी तो फिर सरपंच ने प्यासी पब्लिक को पानी पिलाने के लिए खुद की जेब से 70 हजार रूपए लगाकर प्यासी पब्लिक को पानी उपलब्ध कराया। 

जानकारी के अनुसार लुकबासा ग्राम पंचायत के सरपंच रीना जाटव की पंचायत  में पिछले तीन माह पूर्व कोई शरारती तत्ब नल जल योजना के टयूबवैल में पत्थर डालकर बंद कर गए। जिससे लुकवासा की पब्लिक पीने के पानी के लिए मोहताज हो गई। पब्लिक में पानी के लिए हाहाकार मच गया। दलित महिला सरपंच ने इस बात की शिकायत पीएचई सहित एसडीएम से कई बार की पर कोई सुनने को तैैयार नहीं था। 

अब प्यासी पब्लिक को संभालने के लिए दलित महिला सरपंच ने दरियादिली दिखाई और अपनी जेब से 70 हजार रूपए खर्च कर प्यासी पब्लिक के लिए बोर का पुन: खनन कर फिर से चालू करबाया। जिससे प्यासी जनता में सरपंच की दरियादिली बस गई। 

बताया गया है कि इस पंचायत में महिला दलिस सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधि दलित होने से दबंग आए दिन इस तरह की हरकतों को अंजाम देकर पब्लिक को परेशान करते रहते है। पर इसमें दबंगों के आगे कोई भी नहीं आना चाहता। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!