शिवपुरी जिले के सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ शिवपुरी जिले में भी किसान मोर्चा जिले की सभी तहसीलों सहित जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संपूर्ण शिवपुरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करेगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूरे मप्र के साथ-साथ शिवपुरी जिला भी इस वर्ष अल्पवर्षा के चलते सूखे की चपेट में है, जिसके चलते किसान गंभीर समस्याओंं से जूझ रहा है। इस सूखे के चलते किसानों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

इसी के चलते किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को लेकर सभी तहसीलों सहित जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उनके समक्ष जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के साथ-साथ किसानों की कुछ प्रमुख मागों को रखकर उनके निराकरण की अपील करेगा। किसान मोर्चा की मांग है कि अल्पवर्षा के चलते जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराया जाकर उन्हें उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाई जाए, साथ ही पिछले वर्ष का लंबित क्लेम भी अभिलंब वितरित कराया जाए।साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों से बिजली, बैंक ऋण सहित समूची वसूली स्थगित करने की मांग की जाएगी।

ज्ञापन हेतु यह रहेंगे तहसीलों में प्रभारी
किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों में एकसाथ 19 सितम्बर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस हेतु सभी तहसीलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैराड़ तहसील के लिए ब्रजेन्द्र सिंह तोमर एवं विवेक पालीवाल को प्रभारी बनाया गया है, वहीं पोहरी के लिए पृथ्वीराज जादोन, भरत धाकड़ एवं देवेन्द्र श्रीवास्तव प्रभारी रहेंगे। 

करैरा के प्रभारी अरविंद बेडर, मंगल सिंह कुशवाह एवं जयप्रकाश सोनी रहेंगे। इसी तरह नरवर तहसील के लिए जण्डेल सिंह गुर्जर, राजेन्द्र रावत, मुकेश खटीक। पिछोर के लिए जगराम सिंह, विकास पाठक, खनियांधाना के लिए रामकरण यादव, भानू जैन, डॉ. ऊधम सिंह लोधी, कोलारस के लिए बलवीर सिंह चौहान, गुरप्रीत सिंह चीमा, विपिन खेमरिया एवं बदरवास के लिए कल्याण सिंह यादव एवं राधेश्याम बंसल को प्रभारी बनाया गया है। जबकि जिला मुख्यालय पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नवल सिंह कुशवाह एवं जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सोनू बिरथरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!