राष्ट्रीय एकता शिविर में केडेटों ने फहराया परचम, मिला बेस्ट डायरेक्रेट का पुरुस्कार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। एनसीसी निर्देशालय नई दिल्ली के निर्देश पर 12 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 11 केरल बटालियन चैरतला आला पूजा केरला में किया गया जिससे संपूर्ण भारत वर्ष 17 डायरेक्रेट के केडेटों ने भाग लिया। कैम्प1 से 12 सितम्बर तक लगाया गया। कैम्प में 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी की शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की ए कंपनी व प्लाटून के केडेटों ने मप्र तथा छत्तीसगढ़ डायरेक्रेट का प्रतिनिधित्व किया। उक्त कैम्प में बटालियन की ओर से 16 एनसीसी केडेटों ने सूबेदार पीके जैना के निर्देशन में तथा सीनियर अण्डर अफसर शुभम तिवारी के नेतृत्व में मप्र तथा छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। 

कैम्प के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं  में केडेट आकाश सोलंकी को क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कैम्प में एनआईएपी के लिए वेस्ट पुरुस्कार प्रदान किया गया। साथ ही देश की समस्त डायरेक्रटों में से मप्र तथा छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 

उक्त कैम्प में आयूष उमडेकर, नीतेश शर्मा, शुभम तिवारी, अंशुल माहौर, प्रशांत धाकड़, उत्सव शर्मा आदि केडेटों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय, बटालियन तथा ग्रुप मुख्यालय ग्वालियर का नाम रोशन किया है। केडेटों की इस उपलब्धि पर 35 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एपी त्रिपाठी, सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह, ए कंपनी के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना, ले. गुलाब सिंह जाटव के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएच कुर्रेशी ने सभी केडेटों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!