शिवपुरी की सभी विधानसभाओं में पेट्रोल की कीमतों को लेकर आप का विरोध प्रदर्शन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी शिवपुरी द्वारा पेट्रोल डीजल बढते दामो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक एडवोकेट पीयूष शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार न सिर्फ जन विरोधी बल्कि जनता की सभी योजनाओं में बंदरबांट कर जनता का खून चूसने का काम कर रही  है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने मोटर साइकलों को पैदल धकेलकर जिला कार्यालय से माधवचौक होते हुए विभिन्न मार्गों पर रेली कर विरोध प्रकट किया एड़ पीयूष शर्मा गोपाल सहाय सक्सेना और विपिन शिवहरे ने बीच-बीच में नुक्कडो पर पेट्रोल और डीजल पर तीन गुने से ज्यादा टेक्स वसूलने वाली भाजपा सरकार को कोसा और विरोध प्रदर्शन किया, यूपीए सरकार के समय अन्तर्राषट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थे और पेट्रोल के रेट 60 रुपए प्रति लीटर थे। 

जबकि वर्तमान मे कच्चे तेल कीमत 49 डॉलर प्रति बैरल होने पर पेट्रोल कीमत 80 रुपये प्रति लीटर क्यो है जब यूपीए सरकार के कीमत 60 से 62 की तब उस मूल्य व्रद्धि पर नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, सुषमा स्वराज, स्मृति आदि भाजपा नेता सडकों पर आ कर साइकल चलाकर प्रदर्शन कर रहे थे और अब जनता को लूटने में मशगूल है।

आम आदमी पार्टी  के अनेको कार्यकर्ताओ ने रेली में हिस्सा लिया और प्रखर विरोध के साथ जनता को पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के प्रति जगरूक किया ! जिनमे प्रमुख रूप से शिवपुरी विधानसभा प्रभारी विपिन, जिला सचिव जी. एस. सक्सैना, गजेन्द्र किरार, अमित योगी, सुनील शाक्य, केदारनाथ गुप्ता, हेमन्त लोधी, सादिक खान, आकाश शाक्य, राजकुमार त्यागी, सतेन्द्र सिंह लोधी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!