शहर में लगेंगे 172, CCTV कैमरे ,पूजापाठ के साथ काम शुरू

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरूआत शनिवार को पूजा के साथ कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे ने पूजा के उपरांत बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में 172 कैमरे निगरानी के लिए लगाए जा रहे हैं। शहर के 30 प्रमुख स्थान भी कैमरे के लिए चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा 109 कैमरे शहर की सडक़ों की निगरानी करेंगे वहीं  30 कैमरे जो 360 डिग्री के कोण पर घूम सकते हैं उन्हें भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा 4 स्थानों पर 32 ऐसे कैमरे लगाए जा रहे हैं जो वाहनों की नंबर प्लेट पहचान कर नियम तोडऩे वालों को पुलिस की नजर में लाएंगे। 

शहर के माधव चौक, गॉधी चौक, गुरुद्वारा चौक, न्यूब्लाक चौराहा, ग्वालियर नाका चौराहा, गुना नाका चौराहा, पोहरी वायपास चौराहा, झांसी तिराहा, हॉस्पीटल चौराहा, नीलगर चौराहा, आईटीआई तिराहा, सुभाष चौक, राधारमण मंदिर, हॉस्पिटल के सामने, गेलेक्सी कोचिंग, सब्जी मंडी, सराफा बाजार, फिजीकल चौराहा, दो बत्ती, राजेश्वरी मंदिर, फतेहपुर चौराहा, कोर्ट रोड चौराहा, खिन्नी नाका चौराहा, छत्री, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, कस्टम गेट पर लगेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!