ग्रह क्लेश के चलते महिला ने गटका जहर, मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे महिला की हालात बिगडने लगी। परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय आए। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बात की सूचना महिला के मायके पक्ष को दी। जहां मायके पक्ष के लोग शिवपुरी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार सुरूचि पत्नि लोकेन्द्र सिंह की शादी 17 वर्ष पूर्व ग्राम कुदोनियां हुई थी लेकिन 15 दिन पूर्व सुरूचि के ससुर का देहांत हो गया। देहांत के पहले ससुर अपनी सारी जायदाद वहू सुरूचि के नाम कर गया। यह बात लडकी के पति लोकेन्द्र को पता चली तो पति ने जायदाद अपने नाम करवाने की बात कही। लेकिन लडकी ने साफ इंकार कर दिया। 

जिससे पति लोकेन्द्र अपनी पत्नि सुरूचि के साथ मारपीट कर लगातार प्रताडित कर रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि उक्त महिला के 4 बच्चे है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!