दोस्तो के साथ सुल्तानगढ़ फॉल पर पिकनिक मनाने आया युवक डूब गया

0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ फॉल पर पिकनिक मनाने आया एक युवक पानी में डूब गया। इस बात की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को खोजने का प्रयास किया परंतु युवक नहीं मिला। उसके बाद इस होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और इस ठहरे हुए पानी में गोताखोरों को उतारा पर युवक नहीं मिल सका। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू को रोक दिया है। पुलिस टीम मौके पर ही डटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार निशार पुत्र छोटे खांन उम्र 22 वर्ष शिंदे की छावनी ग्वालियर अपने चार दोस्त विकाश गुप्ता, आकाश पाल, जितेन्द्र शाक्य और बलवीर जैन के साथ पिकनिक मनाने आए हुए थे। तभी निशार खांन नहाने इस गहरे पानी में उतर गया। नहाते-नहाते निशार खांन पानी में डूब गया। इस बात की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!