सहाब ! मेरी मां की लूटपाट के बाद हत्या की गई है मुझे न्याय दिलाओ

0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोरा में गत सप्ताह मिली वृद्धा की क्षत विक्षत लाश के मामले में पुलिस अभी तक हत्यारों की गिरेबां तक नहीं पहुंच पाई है। वृद्धा के पुत्रों ने बीते रोज पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंप अपनी माँ के हत्यारों को बेनकाब करने की गुहार एसपी से लगाई। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि उनकी माँ कीमती जेवर पहने हुए थे और किसी ने उसके साथ लूटपाट की और फिर भेद खुल जाने के चलते उसकी हत्या कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच की बात कही है।

विदित हो कि गत 19 अगस्त 2017 को सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोंरा में एक वृद्धा की लाश पड़ी होने की सूचना सुभाषपुरा थाना पुलिस को मिली थी जिस पर से पुलिस ने मौके पर जाकर लाश की शिनाख्त मोहना के ग्राम इमलीपुरा निवासी धंती देवी पाल के रूप में की थी। 

परिजनों के अनुसार उनकी माँ धंती देवी 16 अगस्त को अपने मायके ग्वालियर के ग्राम नौगांव स्टेशन से मोहना के लिए टे्रन में सवार हुई थी मगर वह मोहना स्टेशन पर नहीं उतरी और दो दिन बाद उसकी लाश सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोरा में मिली थी। 

परिजनों ने बताया कि उनकी माँ को जब मोहना स्टेशन पर उतरना था तो उसका सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में जाने का सवाल ही नहीं उठता, मृतका के बेटे राजू पाल का कहना है कि हमने जब सुभाषपुरा क्षेत्र में खोजबीन की तो पता चला कि हमारी माँ इंदरगढ़ स्टेशन के आसपास देखी गई थी। बेटों ने आरोप लगाया कि हमारी माँ कीमती गहने पहने हुए थी थी सम्भवत: लूटपाट के उद्देश्य से उसकी किसी ने हत्या की है। 

राजू पाल ने आरोप लगाया कि उनकी माँ के चेहरों और हाथों को जलाने का प्रयास किया गया जिससे उसकी पहचान न हो सके। मृतका धंती देवी के बेटों ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं और पुलिस से शीघ्र कार्यवाही की माँग की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!