सुभाष मार्केट में कबाड़ में लगी आग,मोटर साईकिल राख,फायर बिग्रेड फैल

0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरूद्वारे के पास स्थित नगरपालिका द्वारा निर्मित सुभाष मार्केट में आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलती हुई सिगरेट फेंकने से वहां रखे कबाड़ में आग लग गई और एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पूरी मार्केट में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया और दुकानदार दुकानेंं छोड़-छोडक़र सडक़ पर आ गए। कई लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बाद में फायर बिग्रेड मौके पर आई, लेकिन उसमें पानी का प्रेशर न होने के कारण आग बुझाने में काफी समस्याओं का सामना करना  पड़ा। जिससे एक बार फिर नगरपालिका प्रशासन पर ऊंगलियां उठना शुरू हो गईं। 

जानकारी के अनुसार सुभाष मार्केट में कई दुकानें और ऑफिस संचालित हैं जहां नीचली मंजिल पर गोयल ऑटो पार्टस सर्विस सेंटर के नाम से दुकान संचालित होती है। दुकान का माल मार्केट के प्रवेश द्वार के पास खाली जगह पर रखा हुआ था वहीं कुछ कबाड़े के साथ एक बाइक भी रखी थी। सुबह लगभग 10:30 कोई अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने जलती सिगरेट वहीं फेंक दी। जिससे निकली आग की चिंगारी ने कबाड़े मे पड़े बोर्ड को अपने संपर्क में ले लिया और देखते ही देखते कबाड़े में आग लग गई। 

आग ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया कि मार्केट का लगभग आधा हिस्सा काला पड़ गया और वहां धुंआ उठना शुरू हो गया। जिससे पूरी मार्केट में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया और लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ लोग कट्टियों में पानी भरकर आग पर फेंकने लगे तो कुछ मिट्टी और रेत से आग बुझाने लगे, लेकिन उनके यह प्रयास सफल नहीं हो सके। 

बाद में पुलिस मौके पर आई और फायर बिग्रेड को वहां बुलाया, लेकिन फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद  भी आग नहीं बुझाई जा सकी, क्योंकि फायर बिग्रेड में पानी का प्रेेशर ही नहीं आ रहा था। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया तो फायर बिग्रेड के चालक ने लेजम को ठीक किया और उसके नोजल साफ किए इस दौरान लगभग आधा घंटा से अधिक का समय लग गया था तब तक आग झुलसती रही। फायर बिग्रेड की लेजम ठीक होने के बाद पानी का प्रेशर डालकर आग को बुझाया गया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!