विधवा से मोबाइल पर अश्लील बातें करता था, एफआईआर

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव में एक विधवा महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मोबाईल पर गांव का ही एक युवक बीते कुछ दिनों से फोन लगाकर अशलील बातचीत कर उसे परेशान करता है। इस मनचले युवक को महिला कई बार समझा चुकी है पर उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बात की शिकायत महिला ने बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार सरिता शर्मा परिवर्तित नाम उम्र 27 वर्ष जो कि विधवा महिला है। इस महिला के मोबाईल पर गांव का ही आरोपी रूपसिंह धाकड़ फोन लगाकर अशलील बातचीत करता था। महिला ने उक्त युवक को समझाया पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। 

बीते रक्षा बंधन को भी आरोपी ने फोन लगाकर उक्त महिला को परेशान किया। जिसपर महिला ने उसकी शिकायत अपने घर मेें करने की बात कही तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!