बेलगाम हुई पुलिस: 20 हजार की रिश्वत के लिए जेसीबी जब्त

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस विभाग का मैदानी अमला बेलगाम होता जा रहा है। अभी शिवपुरी में एक एएसआई द्वारा महिला को घसीटने का मामला शांत नहीं हुआ था कि करैरा में अमेालपठा चौकी के प्रभारी एसआई संदीप परते पर खुलेआम घूसखोरी का मामला सामने आ गया है। दैनिक भास्कर ने दावा किया है कि करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप परते ने ग्राम पंचायत सरपंच मदन सिंह गुर्जर से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और जब नहीं मिली तो उनकी जेसीबी जब्त कर ली। 

सरपंच का आरोप है कि उससे 15-20 दिन पहले भी 10 हजार रुपए की मांग की गई थी जिसे मजबूरी में उसने दे दिए। जब दोबारा 20 हजार रुपए नहीं नहीं दिए तो 19 अगस्त को ग्राम कुंडलपुर में रखी जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। सरपंच मदन सिंह का कहना था कि 15-20 दिन पहले मुझसे 10 हजार रुपए की मांग की और जब नहीं दिए तो धमकी दी गई कि वह जेल भेज देंगे और सरपंची खतरे में आ जाएगी। मदन का कहना है कि डरकर उसने 10 हजार रुपए दे दिए। 

इसके बाद पिछले 4-5 दिन से उसे चौकी बुलाया जा रहा है और फोन किए जा रहे है जब फोन रिसीव नहीं किया तो 19 अगस्त को ग्राम कुंडलपुर में उमा आदिवासी के यहां रखी जेसीबी मशीन को जब्त करने की बात कही और छुड़वाने के एवज में 20 हजार की मांग की गई। जब मौके पर मेरा पुत्र और मैं सरपंच नहीं पहुंचा तो दूसरी चाबी से मेरी जेसीबी जब्त करने की कार्रवाई की। 

वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी संदीप परते ने कहा है कि यह अवैध खनन को रोकने के लिए कार्रवाई की है। सारे आरोप निराधारा और मन गढ़ंत है। रेत का अवैध खनन रोकने के लिए उक्त कार्यवाही की जा रही है और इसी लिए सरपंच झूठे आरोप लगा रहे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!